फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Role of Animal Husbandry Department under doubt, lack of transparency in auction

Hamirpur (Himachal) News: संदेह के दायरे में पशुपालन विभाग की भूमिका, नीलामी में पारदर्शिता की कमी

Tue, 26 Nov 2024 09:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 Nov 2024 09:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ न्यास में बकरा नीलामी मामले में विस्तृत जांच के बाद जांच अधिकारी तहसीलदार बड़सर ने जांच रिपोर्ट एसडीएम बड़सर को सोमवार को सौंप दी है। इस जांच रिपोर्ट में पशुपालन विभाग की नीलामी में भूमिका पर संदेह का खुलासा हुआ है। विभाग ने नीलामी कार्य को हल्के में लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, नीलामी के दौरान बोली लगने पर पशुपालन विभाग की ओर से अधिकृत कर्मी बोली कीमतों पर टिप्पणी देते हैं। मगर नौ नवंबर को हुई नीलामी में इस कर्मी की टिप्पणी को लेकर भी सवाल उठे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मंदिर न्यास और प्रशासन अब इस मामले में जल्द ही पशुपालन विभाग से पत्राचार कर सकता है।
विज्ञापन

14 दिन तक चली जांच में नीलामी में शामिल सभी कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही तथ्यों और नीलामी के नियमों को भी जांचा गया है। नीलामी की व्यवस्था को लेकर भी जांच रिपोर्ट में अहम सुझाव दिए गए हैं। रिपोर्ट में नीलामी व्यवस्था की खामियों का भी खुलासा हुआ है। सामने आया है कि नीलामी से पूर्व इसकी पुख्ता सूचना अधिक लोगों नहीं पहुंचती है। इसके लिए सार्वजनिक मंचों पर नोटिस जारी किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरा स्थल में बकरों को रखने की क्षमता को बढ़ाया जाना चाहिए और सप्ताह में दो दिन की बजाय एक दिन नीलामी होनी चाहिए। बकरा नीलामी के कार्य को दोपहर के दो बजे की बजाए सुबह दस बजे से शुरू करने की जरूरत है ताकि लोगों को इसमें हिस्सा लेने का अधिक समय मिले। बकरों की नस्ल के अनुसार नीलामी के मूल दामों को तय करने में संशोधन की जरूरत है ताकि उचित कीमत पर नीलामी हो सके।




मंदिर अधिकारी ने सौंपा जवाब
मंदिर न्यास अधिकारी संदीप चंदेल ने कारण बताओ नोटिस का जवाब एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम को सौंप दिया है। उनसे बकरा नीलामी के लिए तय उपसमिति के सभी सदस्यों को एक साथ अवकाश पर भेजने पर जवाब तलब किया गया था। उन्होंने अपना जवाब एसडीएम बड़सर को सौंप दिया है।


जांच अधिकारी तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी ने कहा कि जांच रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय बड़सर में जमा करवा दी गई है। मामले में आगामी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed