{"_id":"68909dd16dc33c10f3083b7a","slug":"rohdu-depot-bus-broke-down-at-chabutra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-162965-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चबूतरा में खराब हुई रोहडू डिपो की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चबूतरा में खराब हुई रोहडू डिपो की बस
Tue, 05 Aug 2025 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 05 Aug 2025 05:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी रोहडू डिपो की बस सुजानपुर-हमीरपुर मार्ग पर चबूतरा में खराब हो गई जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुजानपुर से यह बस हमीरपुर के लिए सुबह 6:50 बजे निकली थी। अभी बस चबूतरा ही पहुंची थी कि इसमें तकनीकी दिक्कत आ गई। बस के चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने का काफी प्रयास किया लेकिन बस ठीक नहीं हो सकी। सवारियों को अन्य निजी बस में हमीरपुर के लिए भेजना पड़ा। परिचालक ने बस के खराब होने की जानकारी रोहडू डिपो प्रबंधन को दी। इसके बाद बस को ठीक करने के लिए एचआरटीसी हमीरपुर कार्यशाला से मेकेनिक को बुलाया गया। मेकेनिक ने बस को ठीक किया। उसके बाद बस रवाना हुई। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि बसों की सही तरीके से मरम्मत करके ही सफर के लिए भेजा जाए। रोहडू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियरंजन ने बताया कि बस के गियर में खराबी आई थी मेकेनिक को बुलाकर बस को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन