फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Robotics competition begins in Nimbus

Hamirpur (Himachal) News: निंबस में रोबोटिक प्रतियोगिता शुरू

Sat, 13 Apr 2024 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
18 टीमें ले रहीं भाग, आज होगा समापन
विज्ञापन

आईआईआरएस के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार देंगे व्याख्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में शनिवार को वार्षिक टेक फेस्ट निंबस का दूसरा दिन रहा। उत्साह और नवीनता से भरपूर इस आयोजन में विभिन्न गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। दूसरे दिन रोबोटिक प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 18 टीमें भाग ले रही हैं। एक टीम में चार से पांच विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न तकनीकों पर आधारित अपने रोबोटिक मॉडलों के बारे में बता रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि यह पहली राष्ट्रीय स्तर की रोबोटिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ऑटो-एक्सपो प्रतियोगिता में इस फेस्ट में भविष्य की ऑटोमोटिव तकनीक की एक झलक पेश की जा रही है। अंतिम दिन रविवार को इस कार्यक्रम का समापन एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी करेंगे तथा अतिथि व्याख्यान में आईआईआरएस के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार होंगे। इस मौके पर डीन (छात्र कल्याण) डॉ. अशोक कुमार, डीन (शैक्षणिक) डॉ. सिद्धार्थ, एसोसिएट डीन डॉ. प्रदीप सिंह और डॉ. एसके सोनी, संकाय प्रभारी (तकनीकी गतिविधियां) डॉ. तापस पलाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed