{"_id":"65f825907775a6c8210b820c","slug":"robotic-lab-will-be-built-in-medical-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-123867-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में बनेगी रोबोटिक लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में बनेगी रोबोटिक लैब
विज्ञापन
हजारों मरीजों को मिलेगा सुविधा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में द्वितीय चरण के तहत वहां रोबोटिक लैब का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। लैब में आधुनिक मशीनों को स्थापित करने की योजना है जिससे मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। वहीं, द्वितीय चरण के तहत वहां पर नर्सिंग कॉलेज, मदर केयर यूनिट, ऑडिटोरियम, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, चिकित्सकों, प्रशिक्षु चिकित्सकों, एडी, प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों सहित क्लास फोर के कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। रोबोटिक लैब स्थापित होने के कारण जो सर्जरियां चिकित्सक हाथों से करते हैं वे भी रोबोटिक मशीनरी से की जाएगी। कैंसर के मरीजों, शल्य विभाग में आने वाले मरीजों सहित अन्य विभागों के मरीजों को भी इसका लाभ होगा। द्वितीय चरण के तहत जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, बैंक आदि के लिए अलग से भवन बनेगा। हालांकि, इन सबका निर्माण प्रदेश सरकार से बजट मिलने के बाद ही हो पाएगा। इसके बारे में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सरकार की रोबोटिक लैब बनाने की योजना है।