फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Road construction done in pieces, drivers worried

Hamirpur (Himachal) News: टुकड़ों में कर दिया सड़क का निर्माण, वाहन चालक परेशान

Wed, 29 May 2024 06:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
शहीद अंकुश ठाकुर की कड़ोहता पंचायत में बनाई गई है सड़क
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही के चलते सड़क पर प्रतिदिन हो रहीं दुर्घटनाएं
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर भेजी सड़क निर्माण कार्य की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज की कड़ोहता पंचायत में शहीद अंकुश ठाकुर के घर से बरसेला मोक्ष धाम सड़क निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। छह किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 20 लाख जबकि पंचायत ने 10 लाख का बजट खर्च किया है। लेकिन, निर्माण कार्य में सड़क के 300 मीटर भाग को भूमि से एक फीट ऊंचा उठाकर असमतल कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को आवाजाही में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों आजाद सिंह, मुंशी राम, सुरेंद्र, बहादुर सिंह, सूरत सिंह, निक्का राम आदि ने कहा कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीन के सैनिकों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 21 वर्षीय अंकुश ठाकुर के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सड़क निर्माण कार्य करवाने की घोषणा की थी। उनके घर से मोक्ष धाम बरसेला तक सड़क निकालकर उसे पक्का करवाने के लिए आठ लाख रुपये का बजट जारी किया था। बजट राशि से लोक निर्माण विभाग ने 5.700 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जबकि 300 मीटर भाग पंचायत के माध्यम से पक्का करवाया गया है। सड़क के 300 मीटर भाग के असमतल होने से अक्सर यहां सड़क दुर्घटनाएं घटित होती हैं। वहीं, वाहन चालकों को पास लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वे तीन बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 नंबर पर सड़क निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही के बारे में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों को मोक्ष धाम तक अंतिम संस्कार के लिए जाने आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत की आबादी 3200 के करीब है। पंचायत के साथ-साथ अन्य गांवों के लोग भी इसी सड़क का आवाजाही के लिए इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कर सड़क को समतल करवाने की मांग की है। इस बारे में कड़ोहता पंचायत की प्रधान संध्या वर्मा ने कहा कि सड़क के 300 मीटर भाग में पेवर टाइलें डाली जाएंगी। जगह की कमी के चलते सड़क निर्माण कार्य में परेशानी हो रही है। आचार संहिता के बाद सड़क में पेवर टाइलें डालने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed