{"_id":"6303c3711758c45c556648cc","slug":"road-closed-hamirpur-hp-news-sml4191740103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज-अवाहदेवी वाया बजरोह सड़क 15 दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज-अवाहदेवी वाया बजरोह सड़क 15 दिन से बंद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत अवाहदेवी से भोरंज वाया बजरोह सड़क 15 दिन से बंद है। इससे ग्राम पंचायत बधानी, चंबोह, जौह, कोट लांगसा समेत सात पंचायतों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों रोशन लाल, जगतराम, विनोद कुमार, सुभाष चंद का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दिनों में अवाहदेवी-बस्सी-भोरंज सड़क पर चंबोह खड्ड पर पुल न होने के कारण आवाजाही बंद हो जाती है। इससे दर्जनों पंचायतों का संपर्क बरसात के दिनों में अन्य क्षेत्रों से कट जाता है।
सड़क बंद होने के कारण आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बस्सी अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। सड़क बंद होने के कारण भोरंज-अवाहदेवी वाया बजरोह रूट पर परिवहन निगम की बस सुविधा भी बंद हो जाती है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। लोगों का कहना कि सड़क पर पुल बनाने का कार्य कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन तैयार नहीं हो पाया है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र पुल का कार्य पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग समीरपुर के एसडीओ नीतीश भारद्वाज ने बताया कि जिस ठेकेदार को पुल का टेंडर दिया था वह काम नहीं कर रहा है। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को अंतिम नोटिस दे दिया है। पेनल्टी भी लगाई है। अब दोबारा टेंडर लगाया जाएगा।