फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rita grew aloe vera leaves weighing more than a kilo on the strength of hard work

रीता ने मेहनत के दम पर उगाए एक किलो से अधिक वजनी एलोवेरा के पत्ते

Tue, 08 Nov 2022 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rita grew aloe vera leaves weighing more than a kilo on the strength of hard work
एलोवेरा उगाने पर कंपनी के प्रबंधक किसान रीता व उनके परिवार को सम्मानित करते हुए - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर की किसान रीता कुमारी ने एलोवेरा की खेती करके औरों को भी स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है। रीता कुमारी पत्नी सुनील कुमार निवासी गांव खरुणी नजदीक नारा गलोड़ ने अपनी मेहनत के दम पर एक किलो से अधिक वजन वाले एलोवेरा के पत्ते उगाए हैं। एलोवेरा के पत्ते का वजन अक्सर औसतन आधा किलो तक होता है। रीता कुमारी को एलोवेरा कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील कुमार कौशल ने मंगलवार को उनके सराहनीय काम के लिए सम्मानित करते हुए वित्तीय सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के गांव बढ़ेहड़ा के नजदीक कांगू में एलोवेरा उद्योग यूनिट में अब धीरे-धीरे उत्पादन चालू हो गया है। इसमें स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। कंपनी ने दो साल पूर्व हमीरपुर और कांगड़ा के 31 किसानों को अपने विशेष किस्म के पौधे देकर इसकी खेती शुरू करवाई थी। अब सभी से कंपनी क्रमानुसार एलोवेरा के पत्तों की 700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद कर रही है। इसके साथ ही कंपनी प्रदेश के अन्य गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में भी किसानों को एलोवेरा की इस विशेष किस्म की खेती करने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

कंपनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों की आर्थिकी को मजबूत करना है। आने वाले दिनों में प्रदेश के किसान जिन्होंने बंदरों और संरक्षित पशुओं के डर से खेती करना छोड़ दी है, वह भी बंजर हो चुकी जमीन पर एलोवेरा की खेती करके अच्छी आमदन प्राप्त कर सकते हैं। रीता कुमारी ने लगभग एक किलो 200 ग्राम का एलोवेरा पौधा तैयार कर मिसाल कायम कर दी है। रीता कुमारी ने गांव के अन्य किसानों को भी एलोवेरा की खेती कर अपनी आर्थिकी मजबूत करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed