फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Revenue officers and employees should also remain alert, send loss reports immediately: DC

राजस्व अधिकारी-कर्मचारी भी रहें अलर्ट, नुकसान की रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करें : डीसी

Fri, 02 Aug 2024 02:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Revenue officers and employees should also remain alert, send loss reports immediately: DC
सुजानपुर संधोल सड़क को बहाल करती लोनिवि की मशीनरी। संवाद।
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी के मद्देनजर जिले के सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे नदी नालों के आसपास न जाएं। बरसात में अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा रहता है। भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों पर जाने से बचें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। भारी बारिश की स्थिति में अत्यधिक जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। पेड़ों के नीचे आश्रय न लें तथा बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और पटवारियों को अपने कार्य क्षेत्र न छोड़ने और नुकसान की रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों और गैर सरकारी संगठनों से आग्रह किया है कि वे आम लोगों को अलर्ट करें, ताकि जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed