{"_id":"576bc8344f1c1b0f32b47d2f","slug":"retired-hrtc-pensioners-call-emergency-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त परिवहन कर्मियों ने की आपात बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त परिवहन कर्मियों ने की आपात बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त परिवहन कल्याण मंच हमीरपुर की आपात बैठक जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। बैठक में परिवहन निगम प्रबंधन के प्रति रोष जताया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि परिवहन निगम प्रबंधन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
इस कारण वृद्धावस्था में बिना पेंशन गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इस मुद्दे पर परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आपात बैठक तीन जुलाई को एनजीओ भवन हमीरपुर में बुलाई गई है। बैठक में पेंशनरों के सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस समस्या को समय-समय पर प्रदेश मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री एवं प्रबंधन के समक्ष उठाया जाता रहा है, लेकिन अभी तक कोई भी स्थायी समाधान नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि 14 जून को परिवहन कर्मचारियों के पेंशन मुद्दे को लेकर सामूहिक हड़ताल की गई थी।
विज्ञापन
हड़ताल में भाग लेने वाले कर्मचारी नेताओं के निलंबन की पेंशनर कल्याण मंच ने कडे़ शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इन कर्मचारियों की बहाली की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवहन कल्याण मंच पहले भी संयुक्त समन्वय समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला है।
भविष्य में जो भी निर्णय समन्वय समिति लेगी, मंच उसमें पूरी तरह सहयोग करेगा।