फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Retired employees of the corporate sector brainstormed on pending demands

Hamirpur (Himachal) News: कॉरपोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मियों ने लंबित मांगों पर किया मंथन

Tue, 13 May 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 May 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त समन्वय कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हुई। बैठक में निगमों/ बोर्डों से सेवानिवृत्त हुए कॉरपोरेट सेक्टर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कॉरपोरेट सेक्टर की पेंशन को लेकर अहम चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के फैसले से पेंशनरों में निराशा है। कानूनी विशेषज्ञों और इस केस की पैरवी कर रहे गोविंद चित्रांटा से विचार विमर्श करने के बाद कॉरपोरेट सेक्टर के 6,730 लोगों को न्याय दिलाने की मांग उठाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष भी इस मसले को उठाया जाएगा। इससे पहले बिलासपुर की बैठक में संयुक्त सलाहकार समिति गठित की गई थी, उसमें विस्तार करते हुए कुछ और सदस्यों को भी शामिल किया गया। शामिल किए गए सदस्यों में हरबंस सिंह राणा, सुशील शर्मा, मलकियत सिंह पठानिया शामिल हैं। बैठक में हरबंस सिंह राणा, वीके कौल, आरके कपूर, ओपी सूद, रणजीत सिंह, सतीश कुमार, दलीप सिंह, चुनी लाल, उधम सिंह, सुरजीत वर्मा सहित कई सेवानिवृत्त कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed