{"_id":"6ae8de2dda45dad0350e73ce","slug":"results-for-lab-assistant-and-psychiatric-social-worker-declared-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1021-548069-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लैब असिस्टेंट और साइकेट्रिक सोशल वर्कर का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लैब असिस्टेंट और साइकेट्रिक सोशल वर्कर का परिणाम घोषित
विज्ञापन
हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में साइकेट्रिक सोशल वर्कर पोस्ट कोड-26007 और स्वास्थ्य विभाग में लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड-25012 की ट्रेनी आधार पर भर्ती के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइकेट्रिक सोशल वर्कर के पांच पदों के लिए कुल 270 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 141 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 18 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 14 अक्तूबर को दस्तावेजों की जांच के बाद पांच उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
सचिव ने बताया कि लैब असिस्टेंट के दो पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 13 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में सात उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 14 अक्तूबर को दस्तावेजों की जांच के बाद दो उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ये परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।