फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Result of written examination of Agniveer recruitment declared, 373 declared successful

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 373 सफल घोषित

Sat, 29 Oct 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए 16 अक्तूबर को हमीरपुर में आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से पहली सूची में 373 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इसमें 353 अभ्यर्थी सामान्य ड्यूटी, 15 तकनीकी विंग, पांच ट्रेड्समैन के लिए चयनित हुए हैं। जबकि अग्निवीर लिपिक के पदों का अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि सुजानपुर के चौगान मैदान में 29 अगस्त से 8 सितंबर तक तीन जिलों हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण का आयोजन किया गया था। इसके बाद 16 अक्तूबर को डिग्री कॉलेज हमीरपुर के खेल स्टेडियम में सुबह के सत्र में लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। लिखित परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए सेना की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। स्टेडियम को चारों तरफ से बंदूकधारी सेना के जवानों ने घेर रखा था।
विज्ञापन

आधार कार्ड और एडमिट कार्ड जांचने तथा बायोमीट्रिक जांच के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल के भीतर प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को परीक्षा स्थल में ले जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रही। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर की ओर से शारीरिक और मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 2,276 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, लेकिन इसमें 2,268 उम्मीदवारों ने भाग लिया। अब लिखित परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन, पुलिस सत्यापन और फाइनल मेडिकल परीक्षण समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करवाई जाएंगी और उसके बाद उम्मीदवारों को आर्मी ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। उधर, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव त्यागी ने बताया कि लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। अभ्यर्थी सेना भर्ती की वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/final-result.htm पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed