फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Responsibility for Campaigning and Outreach Assigned to MLAs and Former MLAs

Hamirpur (Himachal) News: विधायकों और पूर्व विधायकों पर प्रचार-प्रसार का जिम्मा

Fri, 15 May 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने जिला परिषद चुनावों के मद्देनज़र चुनाव प्रचार-प्रसार को पार्टी के विधायकों एवं पूर्व प्रत्याशियों की देखरेख और निर्देशानुसार संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्डों में संबंधित विधानसभा के विधायक अथवा पूर्व में पार्टी प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


भोरंज विधानसभा के धमरोल एवं जाहू जिला परिषद वार्डों के लिए कमलेश कुमारी, भोरंज विधानसभा के ही बधाणी एवं महल वार्डों के लिए डॉ. अनिल धीमान, सुजानपुर विधानसभा के सभी जिला परिषद वार्डों के लिए पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, हमीरपुर विधानसभा के तीनों जिला परिषद वार्डों के लिए विधायक आशीष शर्मा, बड़सर विधानसभा के चारों वार्डों के लिए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और नादौन विधानसभा के जिला परिषद वार्डों के लिए विजय अग्निहोत्री एवं आयुष प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अशोक शर्मा को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ठाकुर ने कहा कि संबंधित मंडलों के मंडल अध्यक्ष भी नेताओं के सहयोगी के तौर पर चुनाव प्रचार-प्रसार की कमान संभालेंगे और संगठनात्मक समन्वय सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव चिह्न मिलने के उपरांत प्रत्याशियों की सहमति एवं आवश्यकतानुसार चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए जिला संगठन, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को दायित्व सौंपे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed