{"_id":"66e6dea722e49876c50eb1f7","slug":"residents-of-kanjyan-panchayat-will-educate-children-in-government-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135953-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे कंज्याण पंचायत के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे कंज्याण पंचायत के बाशिंदे
विज्ञापन
ढो ग्राम सुधार सभा की बैठक में ग्रामीणों ने लिया निर्णय
ढो वार्ड नंबर दो की आबादी है 975, लोगों ने भोरंज के विधायक से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू/ भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत कंज्याण पंचायत की ढो ग्राम सुधार सभा की बैठक अध्यक्ष सुकेश चंद नेगी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों पर गहनता से विचार किया गया। बैठक में सर्वप्रथम ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि आगामी वर्ष 2025 से सभी ग्रामीण बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे ताकि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बनी रहे। बैठक में चर्चा की गई कि ढो गांव में आबादी 975 के करीब है और 600 वोटर हैं और कंज्याण पंचायत का वार्ड नंबर दो में सबसे बड़ा वार्ड है।
इससे ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर हल नहीं होता। इस दौरान सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित करके भोरंज के विधायक सुरेश कुमार से मांग की है कि ढो गांव के तीन वार्ड बनाए जाएं ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का सही निवारण हो सके। बैठक में पूर्व प्रधान पवन कुमार, रमेश चंद, डिंपल कुमार, अश्वनी कुमार, मदन नेगी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओम प्रकाश नेगी, मिलाप चंद, प्रीतम सिंह, राजेश वर्मा, मदन लाल सुशील कुमार, परमानंद, वीर चंद, जगत राम, जगरूप सिंह, राजेश कुमार, ईश्वर दास व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।