फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Residential houses and schools surrounded by forest fire in Darbeli

दरबैली में जंगल की आग से घिरे रिहायशी मकान और स्कूल

Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Residential houses and schools surrounded by forest fire in Darbeli
दरबैली के जंगल में लगी भीषण आग को बुझाते दमकल कर्मचारी व ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
सलौणी/डिडवीं टिक्कर/हमीरपुर। गर्मियों के मौसम में जिले के जंगल सुलग रहे हैं। जिलाभर में रोजाना ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। वीरवार देर शाम जिला मुख्यालय के साथ लगते दरबैली गांव में जंगल में लगी आग से गांव के मकान, प्राइमरी स्कूल और एक मंदिर घिर गया। दमकल विभाग, ग्रामीणों के सहयोग से पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग की टीम और ग्रामीण देर रात कर आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

उधर, सेर बलौनी पंचायत के किरवीं गांव में शुक्रवार सुबह एक कच्चे रिहायशी मकान में आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी इस आग के कारण फ्रिज, बर्तन, राशन, रसोई का सामान और चारपाई आदि जलकर राख हो गए। इससे पीड़ित ज्ञान चंद को करीब अस्सी हजार का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और बिझड़ी से आई दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हलका पटवारी अशोक कुमार ने बताया कि करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ज्ञान चंद गरीब है और उनके जवान बेटे की पिछले वर्ष ही मृत्यु हो गई थी। वह अपनी पत्नी, बहू व दो पोतों के साथ इस मकान में बड़ी मुश्किल से गुजर बसर कर रहे हैं। लोगों में अवतार सिंह, कपिल देव, संदीप कुमार ने परिवार की उचित सहायता की मांग की है। वहीं, शुक्रवार दोपहर को ब्राहलड़ी पंचायत के वृंदावन नामक जंगल का एक हिस्सा जलकर राख हो गया। इससे हजारों की वन संपदा जली गई है। शुक्रवार शाम को सराहकड़ में एक गोशाला आग की चपेट में आ गई। सड़क से दूर होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी यहां नहीं पहुंच पाई। ग्रामीण देर शाम तक आग पर काबू पाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय डिडवीं के पिछली तरफ किसी ने खेतों में आग लगा दी। स्कूल की सुरक्षा दीवार के बाहर अनिरुद्ध डोगरा का मकान है। आग बढ़ते-बढ़ते उस मकान तक पहुंच गई। वहीं, आरुष डोगरा सहित अन्य नेे आग पर काबू पाने में अपना योगदान दिया। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दरबैली के जंगल में भड़की आग से गांव के मकानों, स्कूल व मंदिर को खतरा हो गया था। पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में लोग अपनी घासनियों में आग न लगाएं। रोजाना लाखों की वन संपदा जलकर राख हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed