फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rescue of a piglet that fell into a 100 feet deep well

Hamirpur (Himachal) News: 100 फीट गहरे कुएं में गिरे सूअर के बच्चे का किया रेस्क्यू

Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rescue of a piglet that fell into a 100 feet deep well
कोटला चिल्लियां पंचायत के जंगल खोर गांव में कुएं में गिरे सूअर को जाले से बाहर निकालता वन विभाग
सचित्र
विज्ञापन

कोटला चिल्लियां पंचायत के जंगल खोर गांव में देर रात गिरा था कुएं में

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की कोटला चिल्लियां पंचायत के जंगल खोर गांव में वीरवार देर रात जंगली सूअर का बच्चा 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया। शुक्रवार सुबह वन विभाग, दमकल और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सूअर के बच्चे का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
वन विभाग के निरीक्षक राम कुमार ने कहा कि वीरवार रात के समय ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि गांव में स्थित सूखे कुएं में कोई गीदड़ गिर गया है। वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों को भी मौका पर भेजा गया, परंतु अंधेरा होने के कारण इसे निकाला नहीं जा सका। शुक्रवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से जाले के माध्यम से पशु को बाहर निकाला गया, तब पता चला कि कुएं में गीदड़ नहीं, बल्कि जंगली सूअर का बच्चा गिरा था। इसकी उम्र करीब सात या आठ वर्ष है। कर्मचारियों ने सूअर के बच्चे का प्राथमिक उपचार करवाकर इसे वापस जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी राजीव सूद ने कहा कि वन्य प्राणी विभाग, अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस बच्चे को रेस्क्यू किया गया, जिसका उपचार करवाकर वापस इसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed