फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Report of merging school staff buried in files, surplus staff not removed

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों के स्टाफ को मर्ज करने की रिपोर्ट फाइलों में दफन, नहीं हटा सरप्लस स्टाफ

Sat, 28 Jun 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 28 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। अप्रैल माह में शिक्षा निदेशालय की ओर से मांगी गई सरप्लस स्टाफ और कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची फाइलों में दफन हो गई है। यहां पर सरप्लस स्टाफ को एक स्टेशन से हटाने की विभागीय हसरत महज फाइलों की कसरत तक सीमित होकर रह गई है।
जिला के दो उच्च स्कूलों में औसतन तीन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए एक-एक शिक्षक तैनात है। स्कूलों में कम छात्र होने के बाद भी विभाग की ओर से यहां से स्टाफ को अन्य जगह नहीं भेजा गया है। ऐसे में अन्य स्कूलों में कम स्टाफ होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रेड जोन वाले लझियाणा स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 22, जबकि खैरी में 21 है। स्कूलों में आठ-आठ शिक्षक छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चत्तर शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से नए शैक्षणिक सत्र के शुरू में ही दोनों स्कूलों राजकीय उच्च पाठशाला लझियाणा को पल्लवीं और खैरी को जंगलबैरी में मर्ज करने की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई थी।
इसमें विद्यार्थियों की संख्या के साथ स्टाफ का ब्योरा भी दिया गया, ताकि स्टाफ को जररूत के अनुसार अन्य स्कूलों में नियुक्त किया जा सके, लेकिन डेढ़ माह का समय बीत जाने के बाद भी न तो स्कूलों को मर्ज किया गया अैर न ही सरप्लस स्टाफ को अन्य जगह नियुक्ति दी गई। ऐसे में सरकारी व्यवस्था पर अभिभावकों ने रोष व्यक्त किया है।

जिला के दो दर्जन से अधिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 350 से 400 के बीच है। स्कूलों में 80 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए केवल एक शिक्षक है। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के संचालन के लिए विद्यार्थियों की संख्या 25 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed