{"_id":"66c488526b68f1f4e7088ef3","slug":"repair-work-of-rain-shed-at-bhota-chowk-started-facility-will-be-available-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-133952-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा चौक पर बनी वर्षाशालिका का मरम्मत कार्य शुरू, मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा चौक पर बनी वर्षाशालिका का मरम्मत कार्य शुरू, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के लिए रेत बजरी भी पहुंची
तीन लाख की लागत से किया जाएगा जीर्णोद्धार कार्य, लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बस स्टॉप भोटा चौक पर लोगों की सुविधा के लिए बनाई गर्ई वर्षाशालिका का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। इस वर्षाशालिका की दीवारों का मरम्मत कार्य, धरातल निर्माण और नए बेंच लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सीमेंट, रेत, बजरी और ईंटें भी आ गई हैं। मजदूरों ने पुराने खराब ढांचे को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ-साथ अस्पताल के पास बनी वर्षाशालिका का भी जीर्णोद्धार कार्य करवाया जा रहा है। बस स्टॉप भोटा चौक पर बनी वर्षाशालिका में हर समय भीड़ होती है। बसों का इंतजार करने के लिए लोग यहीं खड़े होते हैं।
ऐसे में लंबे समय से इस वर्षाशालिका का मरम्मत कार्य नहीं हुआ था। अब कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य पर तीन लाख का बजट खर्च किया जा रहा है। यहां पर अब आधुनिक वर्षाशालिका का निर्माण किया जाएगा और लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को सुविधा होगी। लोगों रणजीत, सुभाष, वीर सिंह, बलवीर आदि ने कहा कि यहां पर निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि इन वर्षाशालिकाओं को आधुनिक बनाया जाएगा।