फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Reorganization of Sujanpur women's unit of Sarva Kalkari Sanstha

Hamirpur (Himachal) News: सर्व कल्याणकारी संस्था की सुजानपुर महिला इकाई का पुनर्गठन

Sun, 18 Aug 2024 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
टपरे पंचायत की पूर्व प्रधान रजनीश चौहान को सौंपी कमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। सर्व कल्याणकारी संस्था की सुजानपुर महिला इकाई का पुनर्गठन किया गया है। संस्था के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि संस्था के कार्यों को नई गति और विस्तार देने की पूरी रूपरेखा तैयार की गई है और इसे आने वाले दिनों में अमलीजामा पहनाया जाएगा। पिछले महीने संस्था की सुजानपुर इकाई का पुनर्गठन किया गया था और नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए थे। अब संस्था की महिला इकाई का पुनर्गठन किया गया है। टपरे पंचायत की पूर्व प्रधान रजनीश चौहान को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा जिन अन्य पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं उनमें मझोग सुल्तानी से जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर, गुवारडू की प्रधान सरोज कुमारी, जांगल की प्रधान शकुंतला देवी और रंगड़ से ब्लॉक समिति सदस्य प्रवीण कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। टिब्बी पंचायत से शालू देवी और सुजानपुर से सुमन अटवाल को महासचिव बनाया गया है। संस्था की सुजानपुर महिला इकाई में चार सचिव होंगी। इनमें पटलांदर से पूर्व वार्ड सदस्य सीमा देवी, जोल से श्रेष्ठा देवी, पौंहज से रीता देवी और चबूतरा से अंजना कुमारी शामिल हैं। बारीं पंचायत की भावना राणा, खयाह की सुनीता शर्मा, देई का नौंण की रेशमा वर्मा और दाड़ला की सुमन देवी को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि ऊबक से किरण सोनी और थाती लोहियां से पवना देवी को सलाहकार बनाया गया है। सर्व कल्याणकारी संस्था की सुजानपुर महिला इकाई की तमाम पदाधिकारी ने संस्था के संस्थापक और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा से भी मुलाकात की और संस्था के सामाजिक कार्यों को और गति देने की अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed