{"_id":"666da6da96f6a49f89069b4d","slug":"renovation-work-of-town-hall-complex-will-be-done-in-a-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129708-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक सप्ताह में होगा टाउन हॉल परिसर का जीर्णोद्धार कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक सप्ताह में होगा टाउन हॉल परिसर का जीर्णोद्धार कार्य
विज्ञापन
जीर्णोद्धार कार्य पर 15 लाख का बजट किया जा रहा खर्च
परिसर में पार्किंग, शौचालय और भव्य गेट का किया जा रहा निर्माण
आगामी समय में लोगों को वाहन पार्क करने और आयोजन करने की मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिसर हमीरपुर कार्यालय परिसर टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा होगा। कार्यालय परिसर में कार पार्किंग, वर्षा शालिका, शौचालय निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। अब एक सप्ताह के अंदर परिसर में ओरिएंटल स्ट्रीट लाइटें स्थापित करने का कार्य पूरा किया जाएगा। आगामी समय में टाउन हॉल में समारोह के आयोजन के लिए लोगों को उचित सुविधा एवं व्यवस्था मिलेगी। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से पांच माह पूर्व इन सभी विकासात्मक कार्यों के लिए टेंडर आवंटित किया गया था। अब निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। वर्तमान में नगर परिषद कार्यालय के बाहर वर्षा शालिका, शौचालय, पार्किंग और गेट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर 10 फीसदी कार्य शेष बचा है। इसे पूरा किया जा रहा है। पूर्व में परिसर में पार्किंग और बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होती थी। इससे नगर परिषद कार्यालय में दस्तावेज संबंधी कार्य करवाने आने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर टाउन हॉल में सामाजिक समारोह का आयोजन करवाने वाले लोगों को वाहनों को पार्क करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अब पार्किंग का निर्माण कार्य होने से लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।
इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि टाउन हॉल परिसर का सौंदर्यीकरण 90 फीसदी पूरा हो गया है। एक सप्ताह के भीतर कार्य को पूरा कर लिया जाएगा ताकि शीघ्र शहरवासियों को सुविधा मिल सके। शहर के अन्य वार्डों में भी सुचारु रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।