फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   remarking

ज्योली देवी में हुई निशानदेही से शिकायतकर्ता असंतुष्ट

Sun, 16 Feb 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
गारली(हमीरपुर)। जनमंच कार्यक्रम में उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत ज्योली देवी की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने गांव में निशानदेही की। हालंकि विभाग की इस निशानदेही में कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया है। लेकिन विभागीय कार्रवाई से शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं। निष्पक्ष व पारदर्शी निशानदेही के लिए शिकायतकर्ता सोमवार को उपायुक्त से मिलेंगे। बता दें कि ग्राम पंचायत ज्योली देवी के उपस्वास्थ्य केंद्र, सरकारी स्कूल, प्राचीन ज्योली देवी मंदिर, प्राचीन तालाब व स्थानीय बाजार में कुछ ग्रामीणों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत शिवा युवा मंडल प्रधान अवतार सिंह ने जनमंच में की थी। जनमंच में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने मामले में छानबीन करने के निर्देश दिए थे। जिस पर विभागीय टीम ने निशानदेही ली है।
विज्ञापन

तहसीलदार बड़सर ने स्वयं, कानूनगो व पटवारी के साथ जाकर सरकारी भूमि का जायजा लिया और निशानदेही की। निशानदेही के दौरान एक जगह लकड़ी पाई गई। जिसे एक सप्ताह के भीतर उठाने को कहा गया। शेष भूमि पर कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान रणवीर सिंह, महिला मंडल प्रधान जीवना कुमारी, उपप्रधान अमर चंद सहित गांववासी उपस्थित रहे। इस संदर्भ में ओपी शर्मा तहसीलदार बड़सर ने बताया कि सरकारी भूमि में अवैध कब्जों को लेकर निशानदेही ली गई। लेकिन एक नंबर पर लकड़ी के अलावा अन्य कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया। शिकायतकर्ता अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि लगभग आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कब्जे हैं। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार विभाग ने शनिवार तीन बजे के बाद निशानदेही की, जो देर रात तक चली। उन्होंने बताया कि जिस लट्ठे को देखकर निशानदेही की जानी थी उससे न देखकर गांव के ही एक व्यक्ति से अक्स लिया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए जल्दबाजी में निशानदेही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed