{"_id":"61b606058b3d0a7f0376ce3d","slug":"release-of-admit-card-of-police-recruitment-starting-from-january-3-hamirpur-hp-news-sml393178299","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जनवरी से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती के एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जनवरी से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती के एडमिट कार्ड जारी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए तीन से 13 जनवरी तक पुलिस लाइन मैदान दोसड़का में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पुलिस विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेज दिए हैं। अभ्यर्थी एसएमएस में दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, विभाग ने भर्ती की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विभाग ने 10 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक इस भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। पुलिस विभाग में पुरुष आरक्षी के 72 पद, महिला आरक्षी के 26, जबकि वाहन चालक के 14 पदों पर भर्ती होनी है। पुलिस विभाग के पास 12,487 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 9463 पुरुष अभ्यर्थी, 2768 महिला अभ्यर्थी जबकि पुलिस विभाग में वाहन चालक के पदों के लिए 256 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
3 जनवरी से 13 जनवरी तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रतिदिन एक हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। पहले तीन दिन महिला आरक्षियों को भर्ती के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड व समस्त दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि व समय पर पुलिस लाइन ग्राउंड में पहुंचना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड नहीं मिला होगा तो वह 8219619871, 9418032754 नंबरों पर संपर्क कर सकता है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि एडमिट कार्ड एसएमएस के माध्यम से पंजीकृत नंबरों पर भेज दिए हैं। पुलिस लाइन दोसड़का में 3 से 13 जनवरी के दौरान भर्ती रैली होगी। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।