फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Registration for the Pariksha Pe Charcha programme will be open till January 11.

Hamirpur (Himachal) News: 11 जनवरी तक परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में होगा पंजीकरण

Sat, 27 Dec 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा 2026 में विद्यार्थी 11 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इस बार परीक्षा पे चर्चा में केवल स्कूल व काॅलेज के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि माता-पिता और अध्यापक भी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद अध्यापक और अभिभावक परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाने में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर सकेंगे। समग्र शिक्षा के तहत प्रदेशभर में छठी से बारहवीं कक्षा तक 7 लाख 84 हजार विद्यार्थियों और 81 हजार अध्यापकों व अभिभावकों को कार्यक्रम में पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को मायजीओवी आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले के छह शिक्षा खंडों से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभी तक 70 फीसदी विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों और अभिभावकों ने अपना पंजीकरण किया है। शिक्षा विभाग ने इच्छुक शेष 30 फीसदी प्रतिभागियों को मायजीओवी इननोवेट इंडिया एकडॉट मायजीओवीडॉटइन पर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 11 जनवरी से पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों का चयन उनके प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ सीधा संवाद करने का मौका मिलेगा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन फरवरी के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को परीक्षाओं में तनाव की स्थिति से निपटने से निजात मिलेगी।

कोट

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में आवेदन को लेकर स्कूल प्रमुखों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 11 जनवरी निर्धारित की गई हैं। इच्छुक प्रतिभागी आवेदन की अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण पूरा करें। -नवीन कुमार, डीपीओ व उपनिदेशक, गुणवत्ता नियंत्रक




बाक्स:
ऐसे करें आवेदन

माय जीओवी पीपीसी पोर्टल इननोवेट वन डॉट मायजीओवीडॉटइन पर जाएं, पार्टिसिपेट नॉऊ पर क्लिक करें। छात्र/शिक्षक/अभिभावक श्रेणी चुनें। आवश्यक विवरण भरें और प्रश्न/एंट्री सबमिट करें। फॉर्म जमा करने के बाद पुष्टि डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed