फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Registration for admission to BCA, BBA classes will be done till June 13

Hamirpur (Himachal) News: बीसीए, बीबीए कक्षाओं में प्रवेश के लिए 13 जून तक होगा पंजीकरण

Tue, 20 May 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 May 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय में बीबीए और बीसीए की 100-100 हैं सीटें
विज्ञापन




महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने कॉलेज वेबसाइट पर जारी की अधिसूचना
16 को बीबीए और 17 को होगी बीसीए कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया



संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-28 में बीसीए और बीबीए कक्षाओं के लिए पंजीकरण तिथियां निर्धारित की दी है। कॉलेज में बीसीए और बीबीए कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि 13 जून तक निर्धारित की गई है। पंजीकरण के बाद 14 जून को दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी होंगे। 16 जून को बीबीए और 17 जून को बीसीए करने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा जी जाएगी। प्रवेश परीक्षा के बाद 18 जून को बीबीए, जबकि 19 जून को बीसीए के विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा।

बीबीए और बीसीए दोनों कोर्सों की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट 20 जून को प्रकाशित होगी। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 22 जून तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी मेरिट सूची 23 जून को प्रकाशित होगी। चयनित विद्यार्थी 25 तक फीस जमा करवा सकेंगे। नॉन सब्सिडाइज सीटें की पहली मेरिट सूची 26 जून को प्रकाशित होगी। मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 28 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे। वर्तमान में हमीरपुर कॉलेज में बीसीए, बीबीए की 100-100 सीटें, जबकि पीजीडीसीए की 60 सीटें हैं। सीटों में दाखिले को लेकर प्रत्येक वर्ष कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थियों को दाखिला लेने में परेशानी न हो। जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में कॉलेज में विद्यार्थियों की सुचारु रूप से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


कोट
कॉलेज में 13 जून तक बीसीए बीबीए कक्षाओं में दाखिले को लेकर विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकेंगे। विद्यार्थी ऑनलाइन कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकेंगे। कॉलेज में बीसीए और बीबीए की 100-100 सीटें हैं। -डॉ. प्रमोद पटियाल, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed