फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Regional Transport Authority meeting in Hamirpur on 21st

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 21 को

Sat, 03 Aug 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
वाहन मालिक और अन्य आवेदक 14 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


बस परमिट के ट्रांसफर से संबंधित मामलों का होगा निपटान
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 21 अगस्त को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर के संबंधित वाहन मालिक और अन्य आवेदक 14 अगस्त तक अपने आवेदन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर दें, ताकि 21 अगस्त को होने वाली बैठक में इन पर विचार किया जा सके। 14 अगस्त के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन और अधूरे आवेदनों को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा।


बस परमिट व अन्य परमिटों के ट्रांसफर से संबंधित मामलों में दोनों पार्टियों यानी क्रेता एवं विक्रेता का क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा अन्यथा मामले में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। नए प्रकाशित स्टेज कैरिज बस परमिटों के संबंध में प्राप्त आवेदनों के ड्रॉ ऑफ लॉट्स के दौरान यदि आवेदक या उसके द्वारा अधिकृत व्यक्ति उपस्थित नहीं होगा तो भी उनके आवेदन को ड्रॉ में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed