फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Reet and Balkrishna first in high jump

Hamirpur (Himachal) News: ऊंची कूद में रीत और बालकृष्ण प्रथम

Sun, 29 Oct 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Reet and Balkrishna first in high jump
अंडर-12 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम कोच, शिक्षकों के साथ।(स्रोत:संवाद)
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित अंडर-12 राज्यस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में चंबा ने हमीरपुर को 58-44 अंक से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले तीसरे स्थान के लिए शिमला व सोलन की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें शिमला ने सोलन को 50-38 अंक के अंतर से हराया। वहीं, छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला शिमला व सोलन के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोलन को 34-15 अंक के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन



तीसरे स्थान के लिए सिरमौर व बिलासपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें सिरमौर ने बिलासपुर को 35-19 अंक के अंतर से जीत दर्ज की। छात्र वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चंबा व सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें चंबा ने सिरमौर को 3-2 अंक के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। वाॅलीबाल का फाइनल मुकाबला सिरमौर व चंबा के बीच खेला गया। इसमें चंबा ने सिरमौर को 3-1 के अंतर से खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए मंडी व चंबा के बीच मैच खेला गया। इसमें मंडी ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल की। शतरंज स्पर्धा के लड़कों और लड़कियों दोनों वर्ग का खिताब चंबा जिले के नाम रहा। वहीं, लड़कियों में मंडी जिला और लड़कों में शिमला जिला दूसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स स्पर्धा की ऊंचीकूद में लड़कियों के वर्ग में कांगड़ा की रीत ने पहला जबकि किन्नौर की दिशोधा ने दूसरा व बिलासपुर की सन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में सिरमौर के बालकृष्ण ने पहला, सिरमौर के ही अल्तमस ने दूसरा जबकि चंबा का रमजान व शिमला का युवराज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता की एकांकी स्पर्धा में चंबा जिला के प्रतिभागियों ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर हमीरपुर जबकि तीसरे स्थान पर सोलन जिला रहा। लड़कियों के वर्ग के वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला सिरमौर व शिमला जिले के बीच खेला गया। इसमें सिरमौर ने शिमला को 3-0 सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed