{"_id":"5735c8334f1c1bb75691990a","slug":"red-cross-fair-starts-with-awareness-rally-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता रैली के साथ रेडक्रॉस मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता रैली के साथ रेडक्रॉस मेले का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 13 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेड क्रॉस रैली।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले का आगाज शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने नशा निवारण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ किया। रैली को मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
उपायुक्त मदन चौहान भी साथ मौजूद रहे। मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि रेडक्रास मेले का समापन 14 मई को रेडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेंगी।
विज्ञापन
समापन अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। कॉलेजों और युवक मंडलों को रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि मेले के समापन पर जिला रेडक्रॉस हमीरपुर की वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
मेले में दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग भी दिए जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को मैजिक शो का आयोजन किया गया जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। मेले के दौरान बागवानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों स्टाल लगाए गए।
इस अवसर पर एडीसी रूपाली ठाकुर, एसडीएम कृत्तिका कुल्हारी, उपनिदेशक डीआरडीए निपुण जिंदल, कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक शर्मा, महामंत्री अजय शर्मा, शहरी इकाई के अध्यक्ष मनोज शर्मा उपस्थित थे।