फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Record of five dozen traders seized

पांच दर्जन कारोबारियों का रिकॉर्ड जब्त

Sat, 09 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Record of five dozen traders seized
टैक्‍सस। - फोटो : file photo

कस्बे के ताल स्टेडियम में चल रहे ट्रेड फेयर में आबकारी एवं कराधान विभाग ने औचक निरीक्षण कर कारोबारियों के रिकॉर्ड को कब्जे में लिया। इसके आधार पर तय होगा कि ट्रेड फेयर में कितना सामान आया और कितना सामान बिना बिल बेचा गया।

विज्ञापन


प्रदेश के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ ने ट्रेड फेयर में बिक रहा बिना बिल का सामान शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद एक्साइज विभाग हरकत में आकर ट्रेड फेयर का औचक निरीक्षण कर करीब पांच दर्जन कारोबारियों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया।
विज्ञापन


हालांकि, अधिकतर कारोबारी दुकानों पर नहीं थे। उनके सेल्समेन सामान बेच रहे थे। ऐसे में इन कारोबारियों को सोमवार को आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय में उपस्थित होने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में पेश न होने पर कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी। रिकॉर्ड में विभाग खंगालेगा कि कारोबारी कितना सामान लेकर ट्रेड फेयर में पहुंचे थे। कितने सामान का बिल काटा गया और कितना सामान कारोबारियों ने उपभोक्ताओं को बिना बिल बेचा। जांच के बाद विभाग कारोबारियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।


जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त रविंद्र कुमार का कहना है कि टेड्र फेयर में व्यापारियों के स्टॉक का विभागीय टीम ने आकलन कर लिया है। हालांकि, कारोबारियों के न होने के कारण आगामी कार्रवाई सोमवार को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed