फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Record 1148 death cases settled on first day

Hamirpur (Himachal) News: पहले दिन रिकॉर्ड 1148 इंतकाल के मामले निपटाए

Tue, 31 Oct 2023 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Record 1148 death cases settled on first day
सुजानपुर में राजस्व विभाग संबंधित इंतकाल कार्यों के निपटान करते हुए लोग।(स्रोत: संवाद)
सुजानपुर/हमीरपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सोमवार को राजस्व विभाग की ओर से राजस्व अदालतें लगाकर लंबित इंतकाल के मामलों का निपटान किया गया। जिले में कुल 2,024 इंतकाल के मामले विभाग के पास आए, जिसमें से सोमवार को पहले दिन 1,148 मामले निपटाए गए। जबकि शेष 876 मामले मंगलवार को निपटाए जाएंगे। सोमवार सुबह 10 बजे जिले की सभी 11 तहसीलों में इंतकाल अदालतें लगीं, लेकिन काम अधिक होने के चलते देर शाम तक तहसीलों में यह कार्य चलते रहे। जिसका सीधा लाभ जिले के कई परिवारों को मिला है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय सुजानपुर में तहसीलदार अशोक पठानिया और ग्राम पंचायत बेरी में नायब तहसीलदार संजय प्रभाकर की अगुवाई में इंतकाल संबंधित कार्य किए गए। इसमें लोगों ने राजस्व संबंधी कार्यों का भुगतान करवाया। तहसीलदार अशोक पठानिया ने बताया कि 30 और 31 अक्तूबर सोमवार और मंगलवार को जितने भी पेंडिंग इंतकाल बचे हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को उन्होंने तहसील कार्यालय सुजानपुर और नायब तहसीलदार ने पटवार घर बेरी पंचायत में विशेष कैंप लगाकर इंतकाल कार्य किए हैं। 31 अक्तूबर को वह ग्राम पंचायत चबूतरा और नायब तहसीलदार ग्राम पंचायत चौरी में लोगों के इंतकाल संबंधित कार्य करने के लिए विशेष रूप से हाजिर होंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इन दो दिनों में जितने भी इंतकाल संबंधित कार्य लोगों के बाकी हैं, उन्हें पूरा करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 81 के करीब इंतकाल संबंधित कार्य पूरे किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed