{"_id":"62925fb75d4da6674b044f3f","slug":"readymade-clothing-shop-burnt-to-ashes-in-ladraur-hamirpur-hp-news-sml410366870","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदरौर में रेडीमेड कपड़े की दुकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लदरौर में रेडीमेड कपड़े की दुकान जलकर राख
विज्ञापन
पट्टा (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज के लदरौर में शुक्रवार रात रेडीमेड कपड़ों की दुकान जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड से पीड़ित दुकानदार को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास के दुकानदारों ने पानी के टैंकर से पानी लेकर आग पर काबू पाया और अन्य दुकानों को भी बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दिले राम निवासी कड़ोहता की दुकान में अचानक आग लग गई। इसमें सारा सामान जलकर राख के ढेर में बदल गया। दुकान बंद कर दुकानदार अपने घर चला गया था। साथ लगते दुकानदारों ने जब दुकान से धुआं निकलता देखा तो इकट्ठे होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।। दुकानदारों बलवीर, तारा चंद, जोगिंदर सिंह, मान चंद, अजय कुमार, शक्ति चंद, सुनील कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने प्रशासन से शीघ्र पीड़ित दुकानदार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उधर, पंचायत प्रधान सरला देवी का कहना है कि दुकान जिला हमीरपुर और बिलासपुर की सीमा पर होने के चलते बिलासपुर जिला में आती है। दुकानदार को नुकसान हुआ है। इस बारे में पटवारी को सूचना दे दी गई है।