फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Re-demarcation of Panchayat Samiti Ward of Bhoranj Development Block, objections invited

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज विकास खंड के पंचायत समिति वार्ड का पुनर्सीमांकन, आपत्तियां आमंत्रित

Thu, 24 Jul 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। उपायुक्त हमीरपुर एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना के तहत जिला के विकास खंडों का पुनर्गठन किया गया है। इस प्रक्रिया में विकास खंड बमसन से 17 ग्राम पंचायतों को भोरंज में और भोरंज से 9 पंचायतों को हमीरपुर विकास खंड में स्थानांतरित किया गया है।
उपमंडल अधिकारी (ना.) भोरंज, शशिपाल शर्मा ने पंचायती राज निर्वाचन नियम 11 के तहत विकास खंड भोरंज की पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों का वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर नया परिसीमन प्रारूप जारी किया है। प्रारूप पर कोई आपत्ति या सुझाव हो तो उसे अधिसूचना जारी होने की तिथि से 7 दिन के भीतर लिखित रूप में एसडीएम भोरंज या खंड विकास अधिकारी भोरंज के कार्यालय में जमा कराया जा सकता है। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें वार्ड बराड़ा में ग्राम सभा बराड़ा व पंजोत, वार्ड समीरपुर में ग्राम सभा समीरपुर व बगवाडा, वार्ड दरव्यार में ग्राम सभा दरव्यार व दाडी, वार्ड चंबोह में ग्राम सभा चंबोह और कोट लांगसां, वुलहा वार्ड टिक्कर में ग्राम सभा टिक्कर वुलहा व दिम्मी, वार्ड बजडौह में ग्राम सभा बजडौह व डाडू को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड वधानी में ग्राम सभा वधानी व कन्जयाण, वार्ड कैरहवीं में ग्राम सभा कैरहवीं, ढनवान व अम्मन, वार्ड अमरोह में अमरोह व हनोह, वार्ड कक्कड में कक्कड़, भुक्कड़, वार्ड पपलाह में पपलाह, गरसाहड़, वार्ड धिरड़ ग्राम सभा धिरड़ व पलपल, वार्ड धमरोल में ग्राम सभा धमरोल, वार्ड भलवानी में ग्राम सभा भलवानी व बडैहर, वार्ड जाहू में ग्राम सभा जाहू, वार्ड मुंडखर में ग्राम सभा मुंडखर को जोड़ा गया है।

इसी प्रकार, वार्ड लग-मनवीं में ग्राम सभा लग मनवीं व बाहनवीं, वार्ड कड़ोहता में ग्राम सभा कड़ोहता व भकेड़ा, वार्ड झरलोग में ग्राम सभा झरलोग व भौंखर, वार्ड नंधन में ग्राम सभा नंधन व पट्टा, वार्ड खरवाड़ में ग्राम सभा खरवाड़, वार्ड टिक्करी मिन्हासां ग्राम सभा टिक्करी मिन्हासां, लुद्दर महादेव व लझयाणी, वार्ड सधरियाण में ग्राम सभा सधरियाण व रौहीं, वार्ड महल में ग्राम सभा महल और करहा शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed