फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ravi Shankar's role in resolving Ayodhya issue important: Dhumal

अयोध्या मसले के समाधान में रविशंकर की भूमिका अहम : धूमल

Tue, 23 Mar 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar's role in resolving Ayodhya issue important: Dhumal
श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला कांगड़ा के धर्मशाला के योल में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मुलाकात हुई। रविशंकर हिमाचल के दौरे पर हैं और कुछ दिन कुल्लू में बिताने के बाद वह धर्मशाला पहुंचे हैं। धूमल ने श्रीश्री रविशंकर का हिमाचल आने पर स्वागत किया और टोपी पहनाकर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन

रविशंकर ने भी शॉल और प्रसाद भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। रविशंकर चामुंडा मंदिर के निकट एक आश्रम का निर्माण भी करवा रहे हैं। निर्माणस्थल का निरीक्षण भी आज उन्होंने किया। पूर्व मुख्यमंत्री और श्री श्री रविशंकर के बीच कुछ देर के लिए एकांत में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने अयोध्या मसले को सुलझाने में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए श्री श्री रविशंकर का धन्यवाद व्यक्त किया। धूमल ने रविशंकर से निवेदन किया कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए अपना आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed