फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ration card holders should get e-KYC done by 30th September under all circumstances: Sharma

30 सितंबर तक हर हाल में ई-केवाईसी करवाएं राशन कार्डधारक : शर्मा

Sat, 17 Aug 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
विभागीय वेबसाइट पर मोबाइल नंबर स्वयं अपडेट कर सकते हैं उपभोक्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी करवाने की तिथि को 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मई 2022 से प्रदेश भर में राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी करने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य की ई-केवाईसी संबंधित उचित मूल्य की दुकान पर की जा रही है। ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्म तिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
विज्ञापन


जिला नियंत्रक ने बताया कि जिला हमीरपुर में अभी तक केवल 83 प्रतिशत राशन कार्डधारकों द्वारा ही अपनी ई-केवाईसी करवाई गई है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि को बार-बार आगे बढ़ाने के बावजूद कुछ उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवा रहे हैं। अरविंद शर्मा ने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता 30 सितंबर 2024 तक भी ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवाता है तो उसका राशन कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नियंत्रक ने कहा कि जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे शीघ्र अपनी निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर 30 सितंबर से पहले इसे हर हाल में करवा लें। जिला हमीरपुर के ऐसे राशन कार्ड धारक जो शिक्षा, रोजगार और अन्य कारणों से प्रदेश के ही किसी अन्य जिले में रह रहे हैं, वे भी अपनी निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर ई-केवाईसी करवा लें।


इसके अतिरिक्त लाभार्थी अपने नवीनतम सक्रिय मोबाइल नंबर विभाग से साझा कर खाद्यान्नों से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट ईपीडीएस.एचपी.जीओवी.इन पर राशन कार्ड में खुद अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed