{"_id":"5e46cf428ebc3ee5ec0954ed","slug":"rape-accused-arrested-hamirpur-hp-news-sml3243839142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी बसारल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी बसारल से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। लुधियाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को नादौन पुलिस की सहायता गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बसारल गांव निवासी 46 वर्षीय अश्वनी कुमार को नादौन पुलिस ने पकड़कर लुधियाना पुलिस टीम के हवाले कर दिया। आरोपी के विरुद्ध लुधियाना में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। आरोपी वहां से फरार हो गया था। इस बारे में लुधियाना के पुलिस अधीक्षक ने हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के साथ संपर्क साध कर मामले की जानकारी दी।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नादौन पुलिस को आरोपी की तलाश में लगा दिया। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने आरोपी की धरपकड़ के लिए वीरवार को ही जाल बिछा दिया था। जबकि, शुक्रवार को बसारल से पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लुधियाना पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके चलते वहां से आई पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गए। अश्वनी कुमार लुधियाना में ही काम करता है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि आरोपी को एसपी हमीरपुर के आदेशानुसार पकड़ कर लुधियाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।