{"_id":"7170a01917073110a15113f959ba8676","slug":"rana-alleges-bcci-secretary-anurag-of-blind-love-for-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग को अब शांता भी कांग्रेसी नजर आने लगे : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग को अब शांता भी कांग्रेसी नजर आने लगे : राणा
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 02 Mar 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने सांसद अनुराग ठाकुर की इस टिप्पणी को हास्यास्पद बताया कि कांग्रेस सरकार धर्मशाला में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच पर सियासत कर रही है।
विज्ञापन
राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि प्रदेश में भाजपा के संस्थापक, दो बार सीएम एवं केंद्रीय मंत्री कांगड़ा के सांसद शांता कुमार भी धर्मशाला में पाकिस्तान की टीम के साथ मैच खेलने का खुला विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शहीदों के परिजन, प्रदेश के सभी जांबाज पूर्व सैनिक और अन्य दलों के नेता भी पाकिस्तान के साथ धर्मशाला में मैच खेले जाने के हक में नहीं हैं।
नूरपुर के पूर्व विधायक राकेश पठानिया भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिमाचल में न घुसने देने की बात कर चुके हैं। राणा ने कहा कि पाकिस्तान के मोह में बंधे अनुराग ठाकुर को वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार भी अब कांग्रेसी नजर आने लगे।
विज्ञापन
राणा ने कहा कि अनुराग को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने के लिए नहीं बल्कि संसदीय क्षेत्र में विकास योजनाएं लाने और हर वर्ग से किए वायदों को पूरा करने के लिए जनता ने संसद में भेजा है।