फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rampur College first in dance competition

Hamirpur (Himachal) News: नृत्य प्रतियोगिता में रामपुर महाविद्यालय प्रथम

Fri, 15 Nov 2024 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rampur College first in dance competition
गौतम महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा समारोह के समापन पर उपस्थित मुख्यातिथि एवं दर्शक। संवाद
हमीरपुर। गौतम महाविद्यालय में आयोजित युवा समारोह समूह तीन (नृत्य) का समापन वीरवार को हुआ। समापन समारोह में प्रदेश विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा और युवा कार्यक्रम के निदेशक प्रो. संजय शर्मा बतौर मुख्यातिथि, जबकि कोटला खुर्द से शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. राज कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

गौतम महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि को शॉल व टॉपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अगर हमें इस तरह के युवा समारोह करवाने का अवसर मिलेगा, तो हम हमेशा तैयार रहेंगे। गौतम महाविद्यालय के सचिव डॉ. रजनीश गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियां का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने युवा समारोह आयोजन के लिए शिक्षक वर्ग, गैरशिक्षक वर्ग, विनायक मंडल प्रतिभागी प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यातिथि ने कहा कि युवा समारोह में लोक संस्कृति को देखने का मौका मिलता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, नृत्य, संगीत, ईमानदारी विशेष गुण है। इस पर चलकर वह आदर्श नागरिक बन सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा समारोह में नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय रामपुर प्रथम, राजकीय महाविद्यालय पालमपुर, भरमौर और मंडी द्वितीय, जबकि राजकीय महाविद्यालय रंघाड़, हमीरपुर और हरीपुर मनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य में आरकेएमवी शिमला प्रथम, जेएल कॉलेज फाइन आर्ट्स शिमला द्वितीय और मंडी कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा।

गौतम महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा समारोह के समापन पर उपस्थित मुख्यातिथि एवं दर्शक। संवाद

गौतम महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा समारोह के समापन पर उपस्थित मुख्यातिथि एवं दर्शक। संवाद

गौतम महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा समारोह के समापन पर उपस्थित मुख्यातिथि एवं दर्शक। संवाद

गौतम महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा समारोह के समापन पर उपस्थित मुख्यातिथि एवं दर्शक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed