फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ramlala Pran Pratistha ceremony today in Chaugan of Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के चौगान में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज

Wed, 22 Jan 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह बुधवार को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। समारोह को शानदार बनाने के लिए कटोच वंश के राजपुरोहित आशुतोष शर्मा ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

मंंगलवार को प्राचीन जयसिंहपुर (कांगड़ा) में स्थापित सीता-राम मंदिर से भगवान राम का मुकुट राज परंपरा के मुताबिक यहां लाया गया। प्राचीन मंदिर में प्रभु राम की प्रतिमा से छूकर लाए गए इस मुकुट को सुजानपुर में सजाया जाएगा। समारोह में शानदार झांकियों के अलावा 11000 दीपों की जोड़ियां भी प्रज्वलित की जाएंगी।
विज्ञापन


जिला कांगड़ा के क्षेत्र जयसिंहपुर के गांव बीजापुर जहां महाराजा संसार चंद का जन्म हुआ था। वहां उनके पैतृक मंदिर में सीता-राम की मूर्ति भी स्थापित है। इस मंदिर के महत्व को देखते हुए कटोच वंश से राजपुरोहित आशुतोष शर्मा की अगुवाई में साहिल शर्मा, कुलवंत शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुजानपुर हनुमान मंदिर के प्रधान सरवन कुमार, दीपक की टीम ने जाकर बीजापुर में राम-सीता मंदिर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर प्रभु राम की मूर्ति से नए मुकुट को छूकर सुजानपुर लाए, जिन्हें कल सुजानपुर में बनी राम की मूर्ति पर सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भव्य कार्यक्रम को लेकर के जहां शानदार प्रस्तुति पेश की जाएगी। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झांकियां वैदिक मंत्र उच्चारण और 11000 दीपों की जोड़ियां भी प्रज्ज्वलित की जाएंगी। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर के जहां पर शासन से अनुमति ली गई है। वहीं, शहर में भी काफी हर्षोल्लास है। कटोच वंश के राजपुरोहित आशुतोष शर्मा ने कहा कि भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वार्षिक वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed