{"_id":"66bb6e9949659375c304da47","slug":"rakhis-filled-with-the-essence-of-flowers-full-of-colours-smelling-great-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-133560-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फूलों के रस से भरा राखियों में रंग, खूब महक रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फूलों के रस से भरा राखियों में रंग, खूब महक रहीं
विज्ञापन
हमीरपुर में राखी पर्व के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सजाई हाथों से निर्मित राखियां। संव
हमीरपुर बाजार में 18 तक मिलेंगी हाथों से निर्मित राखियां
50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने हमीरपुर में सजाए स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण हमीरपुर के माध्यम से मंगलवार को इस वर्ष भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से जिला स्तरीय राखी उत्सव मनाया जा रहा है। राखी उत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआरडीए हमीरपुर की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने किया। इसमें सभी विकास खंडों से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बने समूहों से करीब 50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने हाथों से निर्मित राखियां एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। यह प्रदर्शनी 18 अगस्त तक चलाई जाएगी। इसमें महिलाओं ने अपने हाथों से रंग बिरंगी राखियां बनाई हैं।
खास बात यह है कि कई महिलाओं ने फूलों के रस से इन राखियों को रंग चढ़ाया है। इससे इन राखियों में महक भी आ रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर वर्ष राखी उत्सव मनाती हैं तथा माह पहले ही अपने घरों में राखियों को तैयार करने का कार्य शुरू कर देती हैं। महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवा रही हैं। डीआरडीए हमीरपुर की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को बाजार में बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को प्रोत्साहन मिलता है।