फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rakesh is delivering free drinking water to 9 villages with his tractor.

Hamirpur (Himachal) News: 9 गांवों में अपने ट्रैक्टर से निशुल्क पेयजल पहुंचा रहे राकेश

Thu, 27 Jun 2024 02:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rakesh is delivering free drinking water to 9 villages with his tractor.
गांव में पानी उपलब्ध करवाते हुए राकेश शर्मा मिंटू
जंगली क्षेत्र में पशु पक्षियों के लिए भी पोखरियों में एक पूरा टैंकर रोजाना भर रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बलडूहक में भीषण गर्मी के बीच बमनेहड़ गांव निवासी राकेश शर्मा क्षेत्र के 9 गांवों में अपने ट्रैक्टर से निशुल्क पेयजल पहुंचा रहे हैं। वह जंगली क्षेत्र में पशु पक्षियों के लिए भी पुराने समय से उपलब्ध पोखरियों में एक पूरा टैंकर रोजाना भरते हैं। स्थानीय निवासी राजेश कौशल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि राकेश शर्मा मिंटू ट्रैक्टर चलाकर और रसोइये का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। मिंटू ने अपने घर में पानी का बोर करवा रखा है। जब से क्षेत्र में पेयजल समस्या चल रही है तबसे ही मिंटू रोजाना अपने घर से टैंकर में पानी भरकर लोगों को पेयजल उपलब्ध करवा रहे हैं।



मिंटू रोजाना आसपास के गांव बमनेहड़, टोट, चठियार, न्याटी, कोहल, मंझोट, डडवालकर, बिहाल और भट्टल में पानी के छह टैंकर निशुल्क पहुंचा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक गांव के लिए एक समय निर्धारित किया है। तय समय अनुसार लोग तय स्थान पर पानी के लिए इकट्ठे हो जाते हैं। लोगों ने कहा कि आसपास के जंगली क्षेत्र में भी वह जंगली जानवरों तथा पक्षियों को पानी उपलब्ध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed