फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajkumar Thakur became the district head of the Government Teachers Association

Hamirpur (Himachal) News: राजकुमार ठाकुर बने राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान

Mon, 16 Oct 2023 11:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Thakur became the district head of the Government Teachers Association
राजकीय अध्यापक संघ की नव नियुक्त कार्यकारिणी।(स्रोत: संघ)
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय अध्यापक संघ जिला इकाई हमीरपुर के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में चुनाव पर्यवेक्षक यशवीर रणौत, नरदेव सिंह और नरेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने वर्ष 2019-2023 की कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की।
विज्ञापन



चुनाव में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के प्रधानाचार्य डॉ. यशवीर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह से प्रवक्ता जीव विज्ञान निरीक्षक के रूप में मौजूद रहे। चुनाव में जिले के पांच खंडों से 300 अध्यापकों ने भाग लिया। चुनाव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं से राजकुमार ठाकुर को जिला अध्यक्ष, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू से भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अजय शर्मा को महासचिव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड बगहेड़ा के गणित प्रवक्ता राजीव कौंडल को जिला वित्त सचिव निर्वाचित किया गया। वहीं, जिला कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा जिला प्रधान, महासचिव को सौंपा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अध्यापकों और विद्यार्थियों की ज्वलंत समस्याओं को सरकार व विभाग से पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अजय शर्मा, संघ के वरिष्ठ नेता संजीव ठाकुर, कमल राज अत्री, पंकज शर्मा, रितेश शर्मा, अजय कुमार, अरुण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed