फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajendra Rana used to go to CM with transfers and work for his own benefit: Ranjit

तबादले और अपने फायदे के कार्य लेकर सीएम के पास जाते थे राजेंद्र राणा : रणजीत

Sat, 27 Apr 2024 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
कहा, सुजानपुर के विधायक और सीएम सुक्खू, मैं उनका हनुमान
विज्ञापन


आरोप, सुजानपुर का नहीं अपना विकास करवाना चाहते थे पूर्व विधायक

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। टिकट फाइनल होने के बाद शनिवार को सुजानपुर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत राणा ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर खूब सियासी निशाने साधे हैं। कहा कि सुजानपुर का नहीं राजेंद्र राणा अपना विकास करवाना चाहते थे। तबादले और अपने फायदे के कार्य लेकर सीएम के पास जाते रहे। लोगों और सामाजिक हित का कोई कार्य लेकर मुख्यमंत्री के पास नहीं गए हैं। उन्होंने महज मंत्री बनने की रट लगाकर हमीरपुर को पीछे धकेलने का कार्य किया है। पहले एक बार मुख्यमंत्री का पद हमीरपुर से छीना, अब दूसरी बार षड्यंत्र रचा गया। इससे पहले रणजीत राणा का जिला मुख्यालय से सटे अणु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। अणु से लेकर सुजानपुर तक विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया। रणजीत राणा ने कहा कि वह कांग्रेस में किसी पद की इच्छा से नहीं आए हैं। अब उम्रभर कांग्रेस में ही रहेंगे। कहा कि सीएम सुक्खू स्पष्ट कर चुके हैं कि वह सुजानपुर के विधायक भी हैं और मुख्यमंत्री भी। सीएम सुक्खू गरीब परिवार से उठकर मुख्यमंत्री बने हैं। वह मुख्यमंत्री सुक्खू के हनुमान हैं और ईमानदार सिपाही की तरह कार्य करेंगे। पिछले 15 साल से सुजानपुर में राजनीतिक उठापटक चली हुई है। यह सिर्फ चुनाव नहीं एक मिशन है। कांग्रेस हाईकमान और सीएम सुक्खू ने जो उनपर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और सुजानपुर की सीट कांग्रेस की झोली में डाली जाएगी। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा तो आपदा के समय भी चंडीगढ़ में बैठे थे। सीएम सुक्खू ने खुद क्षेत्र में आकर विधायक को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed