फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Raised the issue of promotion process of teachers before the Education Department

शिक्षा विभाग के समक्ष उठाया शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया का मुद्दा

Wed, 18 Aug 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदेश शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से इन-सर्विस प्रमोटी स्कूल लेक्चरर का सब्जेक्ट वाइज अकाउंट रजिस्टर बनाए जाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस अकाउंट रजिस्टर के अभाव में टीजीटी शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई है और पारदर्शी अकाउंट के अभाव में वर्षों बीतने के बाद भी शिक्षकों को प्रमोशन से वंचित होना पड़ रहा है। अध्यापक संघ की हमीरपुर जिला इकाई के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, महासचिव राजकुमार और वित्त सचिव राजीव कौंडल सहित समस्त जिला कार्यकारिणी एवं पांचों खंडों के अध्यक्षों और ब्लॉक कार्य समितियों ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय में इन सर्विस प्रमोटी लेक्चरर का सब्जेक्ट वाइज अभी तक कोई भी अकाउंट रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा टीजीटी शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। इस अकाउंट रजिस्टर के अभाव में विभाग के पास यह जानकारी ही नहीं है कि प्रमोटी कोटे के कितने लेक्चरर रिटायर हो गए हैं। इस विभाग के पास ये भी जानकारी रिकॉर्ड पर नहीं मिल रही कि उनकी ओर से जारी की गई पदोन्नति सूची के कितने टीचर्स ने प्रमोशन को फ़ॉर-गो कर दिया है। इसके अलावा प्रमोटी लेक्चरर से कितने हैडमास्टर और प्रिंसिपल के पदों पर निकल चुके हैं, यह जानकारी भी रिकॉर्ड पर नहीं मिल पा रही। अध्यापक संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने प्रदेश सरकार, शिक्षा सचिव राजीव शर्मा और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा के ध्यान में इस मसले को उठाते हुए आग्रह किया है कि विभाग को इन सर्विस प्रमोटी लेक्चरर का सब्जेक्ट-वाइज संबंधित लेक्चरर का नाम, स्कूल नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी और प्रमोशन ईयर का क्रिस्टल क्लीयर उल्लेख करते हुए अकाउंट रजिस्टर बनवाने के आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

इससे टीजीटी शिक्षकों को आरएंडपी रुल्स में निर्धारित किए गए पचास फीसदी कोटे के अनुरूप पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सकेगा। इन सर्विस प्रमोटी लेक्चरर के अकाउंट रजिस्टर को बनाए बगैर कोई भी पदोन्नति किया जाना तर्कसंगत नहीं होगा, क्योंकि इससे भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की पूरी तरह से अवहेलना और अनदेखी ही होगी। संघ ने कहा कि जब तक सेवारत प्रमोटी लेक्चरर के कंप्लीट अकाउंट रजिस्टर को पारदर्शी तरीके से मेंटेन और अपडेट नहीं किया जाएगा तब तक लेक्चरर कैडर में प्रमोटी लेक्चरर की क्रिस्टल क्लीयर संख्या को ज्ञात कर पाना संभव ही नहीं है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के हितों को सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed