{"_id":"64a7144509ffb210c8071055","slug":"rain-water-and-silt-entered-houses-and-shops-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-2658-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी और गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी और गाद
Fri, 07 Jul 2023 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्पोट्स कांपलेक्स में घुसा बारिश का पानी
हमीरपुर/नादौन। जिले के अधिकांश हिस्सों में वीरवार को झमाझम बारिश हुई। आसमान में बिजली की गर्जना के साथ तेज बारिश शुरू हुई। मिट्टी युक्त बारिश का पानी लोगों के घरों-दुकानों के अलावा जिला मुख्यालय पर स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की दुकानों में घुस गया। वहीं, नादौन के जलाड़ी गांव में पानी के साथ आई गाद एनएच किनारे बनी दुकानों और घरों में घुसने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली और आसमान में बिजली की गर्जना के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इससे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय पर स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की दुकानों में बारिश का पानी घुसने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशान होना पड़ा है। दुकानदार कारोबार छोड़ दुकानों में घुसे पानी को बाहर निकालने में डटे रहे, ताकि सामान को नुकसान से बचाया जा सके।
उधर, उपमंडल नादौन के जलाड़ी गांव में वर्षा के पानी के साथ आई गाद एनएच किनारे बनी दुकानों और घरों में घुस गया। जलाड़ी प्राथमिक स्कूल के सामने एनएच किनारे स्थित दुकानों और पीछे घरों में गाद जमा हो गई है। स्थानीय दुकानदारों तथा ग्रामीणों किरपाल सिंह, नवीन, प्रभात, रिपुदमन, कपिल, जितेंद्र, संदीप आदि ने कहा कि दुकानों के निकट ही सड़क के बीचो-बीच की गई खोदाई के बाद यह समस्या हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निकासी नालियां बंद पड़ी हैं। खोदाई के बाद सड़क पर मिट्टी डाली गई है, जिससे ढलान होने के कारण यह मिट्टी भी दुकानों की ओर बह कर आ गई है। किरपाल सिंह ने कहा कि उनकी तीन दुकान में इसकी चपेट में आई हैं, वहीं नवीन ने बताया कि उनके घर परिसर में भी गाद बहकर आ गई है। उधर, एसडीएम अपराजिता चंदेल ने कहा कि समस्या के शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खराब हुआ सामान
जिला मुख्यालय के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की दुकानें पिछले साल 15,000 से लेकर 18,000 हजार रुपये मासिक किराये पर आवंटित हुई थीं। मगर सुविधा के नाम पर कांप्लेक्स में कुछ भी नहीं है। यहां न पीने के पानी की सुविधा, न शौचालय की सुविधा और न पानी के निकासी का कोई प्रबंध है। इस कांप्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट्स, मिठाई, बार्बर और ढाबे समेत स्टेशनरी की दुकानें चल रही हैं। दुकानों में पानी घुसने से बिजली के उपकरण, खाने का सामान और दुकानों में रखे गई गत्ते का सामान भी पूरी तरह खराब हो गया। उधर, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।