{"_id":"6a1b3f2324ef0fff3001f51b","slug":"rain-showers-bring-relief-to-forest-department-as-forest-fires-subside-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-195396-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश की फुहारों से थमी जंगलों की आग, वन विभाग को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश की फुहारों से थमी जंगलों की आग, वन विभाग को मिली राहत
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ मंदिर के समीप जंगल में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। पिछले दो सप्ताह से जिले के जंगलों में धधक रही आग पर शनिवार को हुई बारिश ने काफी हद तक अंकुश लगा दिया। बारिश की फुहारों ने जहां तापमान में गिरावट लाई, वहीं जंगलों में लगी आग को भी शांत करने में अहम भूमिका निभाई। इससे वन विभाग को बड़ी राहत मिली है।
वन विभाग के अनुसार जिले की 70 बीटों में मौजूदा फायर सीजन के दौरान अब तक 33 आगजनी की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। इन घटनाओं में करोड़ों रुपये की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई, जबकि हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
आग पर नियंत्रण के लिए विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में फायर वाचर तैनात किए हैं। आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी थीं। मानसून के आगमन तक विभाग के अधिकारी, वन रक्षक, बीट गार्ड और अन्य कर्मचारी लगातार फील्ड में डटे रहे।
विज्ञापन
जिले की 70 बीटों में फायर सीजन के दौरान अब तक 33 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई हैं। आग से करोड़ों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। शनिवार को हुई बारिश से जंगलों में सुलग रही आग काफी हद तक बुझ गई है।- अंकित सिंह, डीएफओ
बाबा बालकनाथ मंदिर के समीप जंगल में लगी आग
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। धारसिद्ध बीट के अंतर्गत बाबा बालकनाथ मंदिर के समीप शनिवार को अचानक जंगल में आग लग गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आग लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के दूसरी ओर जंगल में लगी थी।
क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में वन रक्षक अभिषेक कुमार, संजय कुमार और स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं, गत दिवस भूंपल क्षेत्र में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण एक खंभे में आग लग गई थी। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को समय रहते बुझा दिया गया।