फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rain shed being built near Vyas bridge

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास पुल के समीप बनाई जा रही वर्षाशालिका

Thu, 03 Apr 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Apr 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्यास पुल सुजानपुर के समीप लोक निर्माण विभाग सुजानपुर की ओर से वर्षाशालिका का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर लगभग पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अब यात्रियों को धूप में खड़े होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ब्यास पुल से पालमपुर, संधोल और सुजानपुर के लिए बसें जाती हैं। पुल से सुजानपुर बस अड्डा की दूरी एक से डेढ़ किलोमीटर है, जिस कारण अधिकतर यात्री यहां से पालमपुर और सुजानपुर के लिए बसें लेते हैं लेकिन वर्षाशालिका के अभाव में यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। वर्षाशालिका में यात्रियों को बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के एसडीओ अभिषेक ने कहा कि ब्यास पुल के नजदीक वर्षाशालिका का निर्माण कार्य जारी है। 70 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्षाशालिका पर लगभग पांच लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। जल्द ही कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed