फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rain ruined wheat crops

जिले में आफत बन बरसी बारिश, किसानों की फसल हुई बरबाद

Thu, 30 Apr 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
rain ruined wheat crops
बारिश के चलते गेहूं की फसल को तिरपाल से ढक कर रखा गया। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में फसल की कटाई और थ्रेशिंग में जुटे किसानों के लिए बारिश आफत बनकर बरसी है। जहां किसान एक तरफ लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं, वहीं अब काटी गई फसल खेतों में भीग रही है। जिले में वीरवार दोपहर धूप के बाद अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसल भीग गई है। धूप के बाद एकदम से बारिश होने से लोगों को फसल सुरक्षित स्थान पर रखने या ढकने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

एक तरफ जहां लोगों को फसल कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं वहीं कड़ी मशक्कत के बाद काटी गई फसल खेतों में बरबाद होने की कगार पर है। हालात ऐसे हैं कि अधिकतर किसानों ने कटाई कर फसल को सुखाने के लिए खेतों में ही रखा है। ऐसे में एकदम शुरू हुई बारिश ने फसल को भिगो दिया। हालांकि, बारिश से गेहूं को बचाने के लिए किसानों ने प्रयास तो किया और तिरपाल इत्यादि से खेतों में ही गेहूं को ढका, लेकिन अधिकतर किसानों की फसल ढकने से पूर्व ही भीग गई। जिले में 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर 76 हजार किसान परिवार गेहूं की खेती करते हैं। इस बार जिले में बंपर फसल की उम्मीद किसानों को थी, लेकिन बंपर पैदावार के बावजूद अब लॉकडाउन के साथ ही बारिश ने भी किसानों की परेशानी दोगुना कर दी है। किसानों में राकेश कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार, सतीश शर्मा का कहना है कि अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसल भीग गई है। कृषि उपनिदेशक हमीरपुर डॉ. कुलदीप वर्मा का कहना है कि कटी हुई फसल भीगने से बरबाद होगी। जो फसल अभी काटी नहीं है, उसे बारिश से नुकसान का उतना खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed