फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rain becomes lifeline for crops and newly planted plants, farmers and gardeners happy

Hamirpur (Himachal) News: बारिश फसलों और नए रोपे पौधों के लिए बनी संजीवनी, किसान-बागवान खुश

Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rain becomes lifeline for crops and newly planted plants, farmers and gardeners happy
रंगस क्षेत्र में गेंहू की फसल से लहलहाते खेत। संवाद।
हमीरपुर, रंगस। जिले में बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। सर्दियों के मौसम में रोपे गए फलदार पौधों और गेहूं की फसल के लिए बारिश संजीवनी मानी जा रही है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से जिले में बारिश नहीं हो रही थी, जिस वजह से गेहूं की फसल प्रभावित हो रही थी। जिले में अधिकतर खेती और बागवानी बारिश पर निर्भर है। ऐसे में यह बारिश संजीवनी से कम नहीं है। बारिश बुधवार रात से ही शुरू हो गई थी, जिससे वीरवार को पारा भी काफी लुढ़क गया। कई जगहों पर लोग ठंड से बचने के अलाव का सहारा लेते हुए भी दिखे।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में अथवा बरसात में पकने वाले फलों के पौधों पर वर्तमान समय में फूल आना शुरू हो गया है। ऐसी स्थिति में बारिश की बूंदे निश्चित तौर पर अहम हैं। औसतन कम बारिश होने पर हरे चारे की मार झेल रहे पशुपालकों के चेहरे पर भी बारिश होने के बाद रौनक लौट आई है। यहां तक कि क्षेत्र में सब्जी आदि का उत्पादन करने वाले व्यावसायिक खेती कर रहे किसानों के लिए भी बारिश राहत भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान शक्ति चंद,मेहर चंद व जोगिंदर सिंह, करतार चंद ने कहा कि वीरवार के दिन रुक-रुक कर बारिश का होना हर किसान के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। इससे पूर्व कम बारिश होने से खेतों में उगी फसल भी इतनी स्वस्थ नहीं थी और न ही किसानों की अपेक्षा अनुसार खेतों में पशुओं के लिए हरा चारा था, लेकिन अब बारिश होने पर कहीं न कहीं एक नई उम्मीद जगना शुरू हुई है। इस क्षेत्र के लोग भौगोलिक तौर पर पहाड़ी क्षेत्र के होने की वजह से अधिकतर किसान बारिश पर ही निर्भर हैं।



कोट
बारिश सर्दियों के मौसम में रोपे गए फलदार पौधों के लिए वरदान से कम नहीं है। यह बारिश फसलों के उत्पादन के लिए भी बेहद अहम है। इससे पौधरोपण सफल होने की संभावना बढ़ गई है।
-राजेश्वर परमार, उपनिदेशक, उद्यान विभाग, हमीरपुर

रंगस क्षेत्र में गेंहू की फसल से लहलहाते खेत। संवाद।

रंगस क्षेत्र में गेंहू की फसल से लहलहाते खेत। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed