फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rail network in Himachal is gaining new momentum, Amb Andaura has become a major rail hub: Vaishnav

हिमाचल में रेल नेटवर्क को मिल रही नई रफ्तार, अंब अंदौरा बना प्रमुख रेल हब : बैष्णव

Thu, 06 Aug 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन हिमाचल का प्रमुख रेल हब बन चुका है, जहां से 20 रेल सेवाएं संचालित हो रही हैं। इससे हिमाचल का संपर्क 13 राज्यों से जुड़ा है। इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख रेल सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 70 किलोमीटर लंबा नंगल डैम-ऊना-दौलतपुर चौक-कर्तोली ब्रॉडगेज रेलखंड पूरी तरह चालू हो चुका है, जबकि 52 किलोमीटर लंबे कर्तोली-तलवाड़ा-मुकेरियां ब्रॉडगेज रेलखंड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। परियोजना के तहत पुलों, रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्री ने कहा कि नंगल डैम-ऊना-दौलतपुर चौक रेल लाइन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में 25.77 लाख यात्रियों ने इस रेलखंड का उपयोग किया, जो 2024-25 में बढ़कर 30.56 लाख और 2025-26 में 31.87 लाख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed