फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rail defeated Bhoranj 2-0 in volleyball competition.

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में रैल ने भोरंज को 2-0 से हराया

Fri, 05 Apr 2024 06:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई रैल में जिलास्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 15 टीमों के 415 प्रतिभागी प्रशिक्षु ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में शुक्रवार को जिलास्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खेलों के महत्व पर बल दिया तथा प्रतिभागियों को अपना बौद्धिक ज्ञान विकसित करने के बारे में समझाया। संस्थान की ओर से मुख्यातिथि को शाॅल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 15 टीमों के 415 प्रतिभागी प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन शुरुआती सत्र में वॉलीबाल का मैच आईटीआई रैल और भोरंज के बीच खेला गया। इसमें रैल ने भोरंज को 2-0 से हराया। वॉलीबाल के दूसरे मैच में आईटीआई उटपुर ने बणी को दो शून्य से हराया। तीसरे मैच में ज्योत्सना आईटीआई ने हम आईटीआई को दो शून्य से हराकर जीत हासिल की। कबड्डी में जेपी आईटीआई समीरपुर और आईटीआई हमीरपुर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दो बार मैच आयोजित होने पर दोनों ही टीम जब बराबरी पर रहीं तब : निर्णायक टीम को खिलाड़ियों की सहमति से टॉस करने का निर्णय करना पड़ा। इसमें आईटीआई हमीरपुर की टीम को विजेता घोषित किया गया। कबड्डी के दूसरे मैच में आईटीआई भोरंज ने मां ज्वाला आईटीआई को 69-43 से हराकर जीत हासिल की। तीसरे मैच में आईटीआई सुजानपुर ने अल्पाइन आईटीआई को 21-12 से हराकर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि शाम के सत्र में आईटीआई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सभी संस्थानों से आए अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed