{"_id":"664cb1f132893973c70e4421","slug":"rahul-should-respond-to-chinas-conversation-behind-closed-doors-anurag-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-128115-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में चीन से गुफ्तगू का जवाब दें राहुल : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में चीन से गुफ्तगू का जवाब दें राहुल : अनुराग
विज्ञापन
बड़सर में आयोजित चुनावी नुक्कड़ सभा में बुजूर्ग का अभिवादन स्वीकार करते केंद्रीय मंत्री अनुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, कांग्रेस का हाथ दुनियाभर में दलाली खाने के लिए है मशहूर
आपदा के समय केंद्र ने हिमाचल को हर संभव मदद दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर/ बंगाणा। हिमाचल के हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार पर जमकर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब भारत की सेना डोकलाम में चीन सेना को मुंह तोड़ जवाब दे रही थी तो कांग्रेस के नेता चीन के साथ बंद कमरे में गुफ्तगू कर रहे थे। कांग्रेस के लोग चीन की पार्टियों से पैसा ले रहे थे। राहुल गांधी ने चीन से क्या लिया है, इसे जग जाहिर करें। कांग्रेस पार्टी ने चीन से कितना पैसा लिया है और कौन से हस्ताक्षर बंद कमरे में किए गए हैं। इसे जनता के सामने राहुल गांधी पेश करें। हमीरपुर के बड़सर में नुक्कड़ सभाओं में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़े आरोप लगाए हैं। कहा कि आजादी के बाद से अब तक रक्षा सौदों की दलाली खाने वाली कांग्रेस सेना पर ज्ञान न ही बांटे तो बेहतर होगा। कांग्रेस ने भारत की सीमाओं को चीन, पाकिस्तान और श्रीलंका को देने का काम किया है। कांग्रेस का हाथ दलाली के कारण देशभर में मशहूर है। कांग्रेस ने नेता सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं , क्या वह देश को ज्ञान बांटेंगे। गर्व है कि मोदी सरकार में 21 द्वीप का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है और उसमें से चार सपूत हिमाचल से हैं। आपदा के समय केंद्र से हिमाचल प्रदेश को करोड़ों की सहायता प्रदान की गई है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से 1700 करोड़ रुपये दिए गए तथा नुकसान आंकने के लिए दो हेलीकाप्टर भेजे गए। 13 एनडीआरएफ की टीम में भेजी गई। मनरेगा के माध्यम से रोजगार के द्वार खोले गए। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से बीस हजार मकान लोगों को वितरित किए गए हैं। उन्होंने चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि हमीरपुर की जनता ने लोकसभा में चौका और विधानसभा उपचुनाव में छक्का लगाने का मन बना रखा है। उन्होंने ऊना के कुटलैहड़ में भी आधा दर्जन जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि देश की सत्ता जब यूपीए सरकार के हाथों में थी तो हर दिन भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाता है।